गढ़मुक्तेश्वर के बारादरी मैदान में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ रामलीला का भूमि पूजन,समिति के पदाधिकारियो क्षेत्रीय विधायक व समाज के लोगों ने किया विधि-विधान के साथ भूमि पूजन,भूमि पूजन के साथ रामलीला महोत्सव की तैयारिया हुई तेज,गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने रामलीला को नगर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का अहम हिस्सा बताया। क्षेत्रीय विधायक ने सभी से मिलकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की। वही रामलीला अध्यक्ष रूपेश पंडित ने बताया कि इस बार रामलीला का आयोजन पिछली बार की अपेक्षा और भी भव्य तरीके से किया जाएगा।