Now Playing
बीजेपी को सहयोगी संजय निषाद का अल्टीमेटम! आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे: संजय निषाद दिल्ली। उत्तर प्रदेश
(DELHI, WEST DELHI)
बीजेपी को सहयोगी संजय निषाद का अल्टीमेटम! आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे: संजय निषाद दिल्ली। उत्तर प्रदेश
बागपत में अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़! 5 आरोपी गिरफ्तार, 22 चोरी की बाइक और स्कूटी बरामद
पिनाहट मिठाई की दुकानों पर प्रशासन का छापा, मचा हड़कंप! पिनाहट में एसडीएम विनोद कुमार, एसीपी अनिल कुमार व प्रभारी निरीक्षक वीरेश पाल गिरी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी कर तीन दुकानों से मिठाइयों के सैंपल लिए। कार्रवाई की भनक लगते ही कई दुकानदार दुकानें बंद कर मौके से भाग निकले।
बाराबंकी पुलिस ने नितेश मौर्या हत्याकांड का किया खुलासा 4 गिरफ्तार, SP रवीना त्यागी ने बताया पूरा प्रकरण, 24 लाख रुपए और प्रेम प्रसंग में की गई RO प्लांट व्यापारी की हत्या।
सरदार पटेल की जयंती पर एकता के रंग में रंगा रजौन, जगह-जगह हुए कार्यक्रम
धनौरी! बुजुर्ग काफी गुस्से में! ग्रामीणों और अधिकारियों पर गंभीर आरोप!
त्योहार से पहले बगहा में प्रशासन का बड़ा एक्शन, 13 दुकानों पर बंदी का आदेश; 9 को नोटिस।
उत्तरप्रदेश- रामपुर जेल से बाहर निकलते ही ED ने सपा नेता आजम खान को हिरासत में लिया..
चौतरवा में जीएसटी के कागजात नहीं मिलने पर कोल्ड ड्रिंक्स से लदा मिनी टेम्पो जब्त।
पिनाहट।मनसुखपुरा राष्ट्रीय एकता दिवस पर मनसुखपुरा थाने में दिखा परेड-2026 का लाइव प्रसारण थानाध्यक्ष एवं मिशन शक्ति टीम के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों व आमजन ने पीएम मोदी के कार्यक्रम और एकता परेड का लाइव प्रसारण देखा। आयोजन के जरिए राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।
अ
Comments (1)
Indra Kumar Singh
22 Oct, 2026बीजेपी को सहयोगी संजय निषाद का अल्टीमेटम! आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे: संजय निषाद दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के सहयोगी दल निषाद पार्टी ने अपने ही गठबंधन की मुश्किलें बढ़ाने वाले तेवर दिखाए हैं। दिल्ली के तालकटोरा में आयोजित महासम्मेलन से निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने बीजेपी को दो टूक चेतावनी दे दी है। मछुआरा समाज के आरक्षण पर जल्द फैसला नहीं हुआ तो पार्टी दूसरे राजनीतिक विकल्प तलाश सकती है। संजय निषाद ने कहा, “साथ तभी देंगे, जब आरक्षण की बात होगी। बीजेपी को जल्द निर्णय लेना होगा। निर्णय नहीं हुआ तो दूसरा दरवाजा देखेंगे।” संजय निषाद यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि आरक्षण लागू नहीं करने पर बीजेपी को नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संघर्ष के लिए तैयार रहने को कहा और चेतावनी दी कि जनता जिस दिन कुछ करेगी, पसीना छूट जाएगा। “निषाद पार्टी के बिना कोई भी सत्ता अधूरी है। बीजेपी और समाजवादी पार्टी, दोनों निषाद पार्टी का साथ चाहते हैं।” संजय निषाद ने महासम्मेलन में यह दावा भी किया। चुनाव से पहले संजय निषाद के इन बयानों ने गठबंधन के भीतर आरक्षण के सवाल को फिर सामने ला दिया है। अब सवाल है कि बीजेपी अपने सहयोगी की मांग पर क्या फैसला लेगी और क्या संजय निषाद की दूसरे दरवाजे की चेतावनी राजनीतिक दबाव बनाने की रणनीति है या गठबंधन के समीकरण बदलने का संकेत?