निर्माणाधीन पुलिस लाइन के सातवीं मंजिल से गिरा मजदूर। मौत ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया धरना प्रदर्शन, विधायक सकलडीहा भी हुए शामिल सकलडीहा स्थानीय क्षेत्र की भोजपुर गांव स्थित निर्माणाधीन पुलिस लाइन की सातवें मंजिल से गिरकर 33वर्षीय अशोक राय पिता रामजी राय मजदूर की मौत हो गई । इस घटना को लेकर पूरे परिवार में कोहरा मच गया एवं ग्रामीणों में मातम छा गया। मजदूर अशोक की मौत की घटना को लेकर उग्र ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करने लगे वही सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने भी धरना प्रदर्शन में शामिल होकर पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद के रूप में मुआवजे की मांग करने लगे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण ने प्रदर्शन एवं धरना को देख मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स म मौजूद होगयी हैं। अशोक राय की माता सुनुता देवी, पत्नी गुड़िया,तीन पुत्रीया अर्पिता-13, अंकिता- 10, अंतिमा -8 ,पुत्र आरुष-4 को रो-रोकर बुरा‌ हाल है अशोक राय के मेहनत मजदूरी से घर का जीविकोपार्जन का कार्य होता है ।परिवार का सहारा टुट गया जि सकी आर्थिक मदद के लिए ग्रामीण सहित विधायक मुआवजे की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर‌ रहे है